ePaper

बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द की हमें चिंता: संजय सिंह

Updated at : 31 Mar 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द की हमें चिंता: संजय सिंह

पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द की हमें चिंता है. शांति की अपील को भी आपने जाति और धर्म में बांट दिया. हम पहले बिहारी हैं बाद में किसी जाति और धर्म के हैं. […]

विज्ञापन
पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द की हमें चिंता है. शांति की अपील को भी आपने जाति और धर्म में बांट दिया.
हम पहले बिहारी हैं बाद में किसी जाति और धर्म के हैं. संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे 2005 से अब तक बिहार मॉडल देखें. जलन तो बिहार मॉडल को देखकर हो रही है क्योंकि इस बिहार मॉडल में जंगलराज की एंट्री नहीं है.
इसे बनाने में नीतीश कुमार ने दिन-रात मेहनत की है. 2005 से बिहार की बागडोर संभालने के बाद से हर वक्त बिहार के विकास की चिंता में रहे हैं. इसीलिए आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार का एक ही मॉडल है डिवाइड एंड रूल, यानी फूट डालो और राज करो. तेजस्वी और उनकी पार्टी को सामाजिक सौहार्द हजम नहीं होता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन