ePaper

पटना : लालू ने ईमानदारी का दरवाजा कभी देखा ही नहीं : संजय सिंह

Updated at : 17 Mar 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू ने ईमानदारी का दरवाजा कभी देखा ही नहीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है राजद प्रमुख लालू प्रसाद का कदम बेईमानी की राह पर ऐसा भटका कि ईमानदारी का दरवाजा कभी देखा ही नहीं. जब से राजनीति में कदम रखा है, तब से आप की बेईमानियां ही सुर्खी बनीं. चाहे आप 1974 के जेपी आंदोलन में हों या […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है राजद प्रमुख लालू प्रसाद का कदम बेईमानी की राह पर ऐसा भटका कि ईमानदारी का दरवाजा कभी देखा ही नहीं. जब से राजनीति में कदम रखा है, तब से आप की बेईमानियां ही सुर्खी बनीं. चाहे आप 1974 के जेपी आंदोलन में हों या फिर बिहार के सीएम बने हों . सच तो यह है कि लालू प्रसाद ने कभी गंभीर राजनीति नहीं की. बस लोगों को विकास के मुद्दे से भटकाये रखा.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के अंग्रेजी अखबार का कतरन लेकर जिस तरह से आरजेडी के सदस्यों ने विधान मंडल की कार्रवाई बाधित की है, उससे कई अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी. विधान परिषद की बात करें तो शिक्षा पर 63 सवालों का जबाब होना था. आरजेडी के लोग लालू नाम केवलम के आगे किसी की नहीं सुने और हंगामा करते रहे. आरजेडी के सदस्यों ने लालू के नाम पर बिहार की गरीब जनता के सवालों को सदन में नहीं आने दिया. वैसे भी आरजेडी को जनता के हितों से क्या लेना देना है.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि आरजेडी नेताओं को अंग्रेजी अखबार में आये आर्टिकल को ढंग से पढ़ लेना चाहिए. किस तरह से रेलवे टेंडर में घोटाला हुआ है. जमीन लेकर किस तरह से कोचर बंधुओं को लाभ पहुंचाया गया और किस तरह से रेलवे को नुकसान पहुंचाया गया. यदि अंग्रेजी में थोड़ा भी ज्ञान हो तो आर्टिकल के अंदर के कंटेंट को पढ़ लें, तब पता चलेगा कि क्या लिखा है. सिर्फ किसी खबर के हेडलाइन से आरजेडी के लोग हंगामा पर आतुर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन