बिहार : उपचुनाव परिणाम पर दिखा सहानुभूति का असर : संजय सिंह
Updated at : 15 Mar 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में सहानुभूति की वजह से इस तरह के परिणाम आये हैं. इस उपचुनाव परिणाम से जनता दल यूनाइटेड निराश नहीं है. अक्सर देखा गया है कि उपचुनाव में सहानुभूति की वजह से ही परिणाम आते हैं. इस उपचुनाव में तीनों सीटों पर […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में सहानुभूति की वजह से इस तरह के परिणाम आये हैं. इस उपचुनाव परिणाम से जनता दल यूनाइटेड निराश नहीं है.
अक्सर देखा गया है कि उपचुनाव में सहानुभूति की वजह से ही परिणाम आते हैं. इस उपचुनाव में तीनों सीटों पर भी परिणाम सहानुभूति की वजह से ही आये हैं. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने नीतिगत निर्णय लिया था कि जो उपचुनाव सिटिंग एमएलए की मृत्यु के कारण रिक्त होती है, वहां जदयू चुनाव नहीं लड़ेगा. इसी के आधार पर उपचुनाव में जदयू ने यह निर्णय लिया था कि उपचुनाव में पार्टी अपना प्रतिनिधि नहीं उतारेगी.
बाद में भारतीय जनता पार्टी ने आग्रह किया कि जदयू को जहानाबाद के उपचुनाव को लड़ना चाहिए. जिसे बाद में पार्टी ने स्वीकार कर लिया. भारतीय जनता पार्टी के साथ जदयू का नया गठबंधन बना था और गठबंधन में कोई गलतफहमी नहीं हो, इसलिए जदयू ने इस आग्रह को स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




