ePaper

बिहार : राज्य की जनता अब मूर्ख बनने वाली नहीं : संजय सिंह

Updated at : 12 Mar 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : राज्य की जनता अब मूर्ख बनने वाली नहीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि बिहार की जानता अब मूर्ख बनने वाली नहीं है . अब जनता जात, पात और धर्म से उठ कर फैसला करती है. तेजस्वी प्रसाद यादव अब बिहार की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद करें. जनता को 15 सालों तक […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि बिहार की जानता अब मूर्ख बनने वाली नहीं है . अब जनता जात, पात और धर्म से उठ कर फैसला करती है. तेजस्वी प्रसाद यादव अब बिहार की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद करें. जनता को 15 सालों तक लालू प्रसाद ने जात, पात और धर्म व फसाद में फंसाये रखा.
कभी बिहार के विकास के लिए नहीं सोचा. अब जब बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है तो उनके पुत्र तेजस्वी यादव इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं. अब जनता अपने ऊपर इमोशनल अत्याचार नहीं सहेगी. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवारवाद को जनता ने सोचा है, समझा है और जाना है. कुछ भी छुपा हुआ नहीं है, सब शीशे की तरह साफ है. तेजस्वी सफाई क्या देंगे. बिहार की जनता जानती है कि कैसे अकूत संपत्ति इक्ठ्ठा किया है. जनता ने समझ लिया है कि किस तरह से लोगों को धोखा देने का काम लालू परिवार ने किया है.
जनता ने अब सोच लिया है कि अब बिहार में कोई नवीं पास व्यक्ति प्रतिनिधित्व नहीं करेगा. बिहार की जनता ने साफ कर दिया है कि बिहार में बस एक ही नाम विकास का है वो है नीतीश कुमार है. सिंह ने कहा है कि ईवीएम खराबी का मामला कोई नयी बात नहीं है. ईवीएम हर चुनाव में खराब होता रहा है और बनता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन