ePaper

बिहार TET- 2017 का संशोधित रिजल्ट जारी, 8349 परीक्षार्थी हुए सफल, ऐसे करें चेक

Updated at : 06 Mar 2018 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार TET- 2017 का संशोधित रिजल्ट जारी, 8349 परीक्षार्थी हुए सफल, ऐसे करें चेक

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 का संशोधित परीक्षाफल मंगलवार को समिति के वेबसाइट www.bsebonline.net पर अपलोड कर दिया गया है. इसके तहत पेपर वन और टू दोनों मिलाकर कुल 8349 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. पेपर वन में कुल 1837 अतिरिक्त अभ्यर्थी आैर पेपर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 का संशोधित परीक्षाफल मंगलवार को समिति के वेबसाइट www.bsebonline.net पर अपलोड कर दिया गया है. इसके तहत पेपर वन और टू दोनों मिलाकर कुल 8349 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. पेपर वन में कुल 1837 अतिरिक्त अभ्यर्थी आैर पेपर टू में कुल 6512 अतिरिक्त अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये, जो पूर्व में असफल हुए थे.

बोर्ड अध्यक्ष आंनद किशोर ने बताया कि टीइटी के अभ्यर्थियों से सेटवार प्रश्न पत्र एवं आंसर के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय के विशेषज्ञाें से कराने के बाद पेपर वन और टू का रिवाइज अांसर की समिति के वेबसाइट पर बीते वर्ष 29 दिसंबर को अपलोड किया गया था. इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति ली गयी थी. उन आपत्तियों की जांच बोर्ड द्वारा विषय के विशेषज्ञों द्वारा कराया गया. इसके आधार पर टीइटी का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है. पेपर वन और टू में प्रत्येक विषय में कम से कम पांच विषय विशेषज्ञों जांच कराया गया. इसके आधार पर पूर्व में असफल 8349 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

विदित हो की पूर्व में टीइटी की परीक्षा का परिणाम बीते वर्ष सितंबर में घोषित किया गया था. इसमें पेपर वन में एक से पांच तक के लिए परीक्षा में कुल 7038 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे. वहीं, पेपर टू में छह से आठ तक की परीक्षा में कुल 30113 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे. संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद पेपर वन में सफल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ कर अब 8875 हो गयी है और पेपर टू में 36, 625 हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन