ePaper

राहुल ने बिहार में 9 बच्चों के वाहन से कुचले जाने पर नीतीश की शराबबंदी पर उठाये सवाल

Updated at : 26 Feb 2018 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने बिहार में 9 बच्चों के वाहन से कुचले जाने पर नीतीश की शराबबंदी पर उठाये सवाल

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह बिहार में एक वाहन द्वारा कुचले जाने से नौ मासूम बच्चों की जान गंवाने की घटना के लिए ‘‘नशे में धुत एक भाजपा नेता’ पर आज आरोप लगाया और साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की सच्चाई पर सवाल खड़े किये. उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह बिहार में एक वाहन द्वारा कुचले जाने से नौ मासूम बच्चों की जान गंवाने की घटना के लिए ‘‘नशे में धुत एक भाजपा नेता’ पर आज आरोप लगाया और साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की सच्चाई पर सवाल खड़े किये. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘नशामुक्त बिहार’ में नशे में धुत एक भाजपा नेता ने 9 मासूम बच्चों को मार दिया!’

राहुल गांधी नेबिहार के मुख्यमंत्री से सवाल किया, ‘‘नीतीश जी क्या यही है आपकी शराबबंदी की सच्चाई?’ उन्होंने नीतीश से पूछा, ‘आपकी अंतरात्मा की आवाज आज किसे बचा रही है, आरोपी भाजपा नेता को या बिहार में शराब की सच्चाई को?’ मुजफ्फरपुर जिले में गत शनिवार को हुए इस हादसे में नौ बच्चों की वाहन से कुचलने के कारण मौत हो गयी थी, जबकि 20 अन्य घायल हो गये थे.

ये भी पढ़ें…मुजफ्फरपुर हादसे पर बोले रविशंकर प्रसाद, पटना केपीएनटी कम्युनिटी हाउस में नहीं मनाई जायेगी होली

बिहार में वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन को भारी सफलता मिली थी. हालांकि, बाद में नीतीश कुमार नीत जदयू ने महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली.

ये भी पढ़ें… बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वीकेनेतृत्व में राजद का राजभवन मार्च, जदयू ने साधा निशाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन