ePaper

बिहार : राजद में रिक्वेस्ट नहीं, बस चलता है आदेश : संजय सिंह

Updated at : 19 Feb 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : राजद में रिक्वेस्ट नहीं, बस चलता है आदेश : संजय सिंह

पटना : भाजपा द्वारा जहानाबाद सीट पर जदयू के चुनाव लड़ने के आग्रह पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने टिप्पणी की. इस पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद पर पलटवार करतेहुए कहा है कि एनडीए के घटक दलों में इस प्रकार का तालमेल है कि हर दल एक […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा द्वारा जहानाबाद सीट पर जदयू के चुनाव लड़ने के आग्रह पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने टिप्पणी की. इस पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद पर पलटवार करतेहुए कहा है कि एनडीए के घटक दलों में इस प्रकार का तालमेल है कि हर दल एक दूसरे से रिक्वेस्ट करता है. यह खूबसूरती लोकतंत्र की परिचायक है जो एनडीए में है. उन्होंने पूछा कि क्या आरजेडी के अंदर लोकतंत्र है?
जहां पूरा परिवार ही पार्टी है. वहां के लोग लालू प्रसाद से शुरू होकर लालू प्रसाद पर ही खत्म होते हैं. वहां तो रिक्वेस्ट नहीं, आदेश चलता है. यह किसी भी लोकतांत्रिक पार्टी के लिए घातक है.
उन्होंने कहा कि चारा घोटाले से आपके परिवार ने आर्थिक उपलब्धियां हासिल कर ली हैं पर भ्रष्टाचार ने आपकी राजनीतिक संभावनाओं का अंत कर दिया है. लालू-राबड़ी शासनकाल में चवन्नी का निवेश नहीं हुआ. आपका परिवार किस टैक्स की वसूली कर कॉरपोरेट बन गया. हर किसी ने अपने स्तर पर वसूली ही की है. पैसा बनाने में लालू परिवार के सदस्यों ने फेसबुक के मालिक मार्क जुकेरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है.
मार्क ने वैध तरीके से पैसे बनाया है और लालू परिवार ने अवैध तरीके से पैसे बनाया. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते. राजनीतिक और सामाजिक रूप से जो सही होता है उनका वही फैसला होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन