बिहार : उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, अररिया, जहानाबाद और भभुआ में आदर्श आचार संहिता लागू

पटना : बिहार में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की दो सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही तीनों जिलों में आदर्श आचार संहिता भी आज से लागू हो गयी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों […]
पटना : बिहार में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की दो सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही तीनों जिलों में आदर्श आचार संहिता भी आज से लागू हो गयी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों पर नामांकन के आदेश जारी कर दिये हैं. उपचुनाव के लिए नामांकन की घोषणा होते ही सभी पार्टियों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर गहमागहमी बढ़ गयी है.
मालूम हो कि उपचुनाव के लिए 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को मतगणना की तारीख तय की गयी है.अधिसूचना के मुताबिक, 20 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 फरवरी तय की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




