होली पर चढ़ेगा धूप का पारा, बिहार में बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Mar 2026 7:37 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: होली के दिन बिहार में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. सुबह हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दोपहर तक तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का एहसास कराएगा. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के संकेत हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में इस बार होली सूखे और साफ मौसम के बीच मनाई जाएगी. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. ऐसे में रंगों का त्योहार मौसम की कोई बाधा बिना संपन्न होगा.

सुबह का मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा. हल्की ठंडक महसूस होगी. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. दोपहर तक धूप का असर साफ दिखेगा और गर्मी का एहसास बढ़ जाएगा.

दिन में तपिश, शाम को हल्की राहत

मौसम विभाग के मुताबिक होली के दिन अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. दोपहर के समय तेज धूप रहेगी. रंग खेलने वालों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा नरम रहेगा. हल्की ठंडक लोगों को राहत देगी. फिलहाल बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है. यानी त्योहार के दिन मौसम पूरी तरह अनुकूल रहेगा.

सात दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

होली के बाद भी मौसम में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान अगले दो से तीन दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा. इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है.

न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा. यानी आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों समय गर्मी बढ़ने के संकेत हैं.

क्यों बढ़ रही है गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है. उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं भी कमजोर पड़ चुकी हैं. इसी वजह से आसमान साफ है और सूर्य की कििरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं.

समुद्री परिस्थितियां भी असर डाल रही हैं. प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना की स्थिति बनी हुई है. हिंद महासागर में इंडियन ओशन डिपोल तटस्थ अवस्था में है. इन संकेतों से पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

मार्च से मई तक ज्यादा गर्मी के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम आउटलुक के अनुसार मार्च से मई के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है. दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रह सकता है. यानी लोगों को गर्म दिन और गर्म रात दोनों झेलने पड़ सकते हैं.

अप्रैल-मई में लू का खतरा

पूर्वी भारत में इस साल सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन रह सकते हैं. बिहार भी इसी क्षेत्र में आता है. ऐसे में अप्रैल और मई में कई जिलों में लू चलने की आशंका है.

होली खेलते समय बरतें सावधानी

तेज धूप को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. दोपहर में लंबे समय तक धूप में न रहें. पर्याप्त पानी पिएं. हल्के और सूती कपड़े पहनें. रंग खेलने के बाद शरीर को अच्छी तरह साफ करें और आराम जरूर करें. मौसम साफ है, लेकिन बढ़ती गर्मी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा.

Also Read: होली से पहले बिहार के इस गांव में मातम, एक को बचाने में 6 बच्चों की नाला में डूबने से मौत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन