बिहार : संपत्ति बचाओ-भ्रष्टाचार यात्रा कर रहे नेता प्रतिपक्ष : संजय सिंह
Updated at : 10 Feb 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव संपत्ति बचाओ-भ्रष्टाचार यात्रा कर रहे हैं. वे इस यात्रा पर कम से कम सच बोलें. यात्रा में ये बताएं कि उनके पिता लालू प्रसाद किस अपराध को लेकर सजा भुगत रहे हैं. वो ये जरूर […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव संपत्ति बचाओ-भ्रष्टाचार यात्रा कर रहे हैं. वे इस यात्रा पर कम से कम सच बोलें. यात्रा में ये बताएं कि उनके पिता लालू प्रसाद किस अपराध को लेकर सजा भुगत रहे हैं. वो ये जरूर बताएं कि उनको सीबीआई, ईडी और आईटी के दफ्तर में चक्कर क्यों लगाना पड़ता है?
वो ये भी बताएं कि उनकी बहन और बहनोई पर जांच एजेंसी का शिकंजा क्यों कसा जा रहा है? उनकी अकूत संपत्ति का स्रोत क्या है? कम से कम इस यात्रा में अपनी हिम्मत को दिखाएं और सच बोलें. उन्होंने कहा कि बिहार की गरीब जनता को लूटकर बनायी गयी अपनी अकूत संपत्ति पर उन्हें मुंह खोलना चाहिए. बेनामी संपत्ति के मकड़जाल से बाहर निकलें और बिहार की जनता को हिसाब दें. जिस परिवार के मुखिया भ्रष्टाचार के कारण जेल में हों और पूरे परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले चल रहे हों, उस परिवार से सुधरने की उम्मीद भी नहीं?
बिहार समाज सुधार के पथ पर है, लेकिन उनके परिवार से इसकी अपेक्षा भी नहीं की जा सकती है.
संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा वही करते हैं, जिनको विकास से कोई मतलब नहीं होता है. जो विकास से वास्ता रखता होगा वो कभी नीतीश कुमार की आलोचना कर ही नहीं सकता है, क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है. बिहार के विकास को एक लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. यदि फिर भी कोई आलोचना करता है तो उनके लिए बस यही कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




