बिहार : ‘बेनामी संपत्ति राख के ढेर के समान जो रेत की तरह निकलती जायेगी’ : संजय सिंह
Updated at : 09 Feb 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि बेनामी संपत्ति राख के ढेर के समान है. ये वो धन है जो रेत की तरह जोर से पकड़ते हाथ से निकलती जायेगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनता के बीच जाने का एेलान किया है. वे अपनी संपत्ति का […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि बेनामी संपत्ति राख के ढेर के समान है. ये वो धन है जो रेत की तरह जोर से पकड़ते हाथ से निकलती जायेगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनता के बीच जाने का एेलान किया है. वे अपनी संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा लेकर यात्रा पर निकलें. बेनामी संपत्ति का पूरा हिसाब जनता को दें. यात्रा पर निकलते समय अपने साथ एक अच्छे सीए को भी साथ जरूर रखें. जनता को अकूत संपत्ति का हिसाब देना आसान नहीं होगा, एक्सपर्ट रहेंगे तो थोड़ी मदद जरूर मिलेगी.
उन्होंने कहा कि जनता के बीच में अपना माथा पटके या फिर चारों धाम कर लें, बिहार की जनता उनकी बात अब नहीं सुनने वाली नहीं है. बिहार की जनता ने जनादेश भ्रष्टाचार के लिए नहीं दिया था.
बिहार की भोली-भाली जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर इतना बड़ा जनादेश दिया था, ना कि भ्रष्टाचार से लिप्त लालू प्रसाद के परिवार के विकास के लिए. अगर नीतीश कुमार का चेहरा हटा देते लालू प्रसाद का जो परिणाम 2010 में आया था, उससे भी नीचे आ जाते. यात्रा के दौरान वे ये भी बताये कि उन्होंने कैसे गरीबों का खून चूसा है और अकूत संपत्ति इकठ्ठा की है.
संजय सिंह ने कहा कि जो आदमी 24 घंटे बिहार के विकास के लिए काम करता हो, जब पूरा बिहार सोता है तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रतजगा कर बिहार के विकास के बारे में रणनीति बनाते रहते हैं. नीतीश कुमार का ऐसा व्यक्तित्व है जो सिर्फ बिहार के विकास के बारे ही सोचता है. ये बात उन लोगों को समझ में नहीं आयेगी जो विकास से दूर-दूर तक रिश्ता नहीं रखा हो. उन्होंने कहा कि राजद के तारनहार यह समझ लें कि बिहार में अपराध करके कोई बच नहीं पायेगा, चाहे कोई भी ओहदेदार हो. जो बड़ी पहुंच रखता हो, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




