बिहार : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित, जानें... कब होगी शारीरिक जांच परीक्षा

Published at :03 Feb 2018 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित, जानें... कब होगी शारीरिक जांच परीक्षा

पटना : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार शाम घोषित हो गया. कुल 9,900 सिपाहियों की भर्ती होनी थी जिसके लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (csbc) ने कुल 59, 500 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया है. यानी कुल पदों का पांच गुणा से अधिक रिजल्ट दिया गया है. परीक्षा में करीब 11 […]

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार शाम घोषित हो गया. कुल 9,900 सिपाहियों की भर्ती होनी थी जिसके लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (csbc) ने कुल 59, 500 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया है. यानी कुल पदों का पांच गुणा से अधिक रिजल्ट दिया गया है. परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र जारी किया गया था. परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है.

इसके लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 15 अक्टूबर को हुई थी. अब लिखित परीक्षा के इस परिणाम के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता परीक्षा 19 फरवरी को ली जायेगी. इसके लिए पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उम्मीदवार नौ फरवरी से अपना ई-प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. यदि कोई उम्मीदवार अपना ई-प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में असफल रहे तो वे दिनांक 16 व 17 फरवरी को केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से अपना डुप्लिकेट ई-प्रवेशपत्र ले सकते हैं. कोई भी प्रवेशपत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा. शारीरिक योग्यता परीक्षा में प्रत्येक उम्मीदवार को शामिल होना अनिवार्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन