ePaper

जेल मैनुअल के पालन को टार्चर बता रहे हैं लालू : सुमो

Updated at : 12 Jan 2018 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
जेल मैनुअल के पालन को टार्चर बता रहे हैं लालू : सुमो

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाला मामले में बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव पर ट्वीट कर तंज कसा है. सुशील मोदी ने कहा है कि जेल मैनुअल के अनुसार सीमित लोगों से मुलाकात की सुविधा को लालू यादव उत्पीड़न कह कर प्रचारित कर रहे हैं. और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाला मामले में बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव पर ट्वीट कर तंज कसा है. सुशील मोदी ने कहा है कि जेल मैनुअल के अनुसार सीमित लोगों से मुलाकात की सुविधा को लालू यादव उत्पीड़न कह कर प्रचारित कर रहे हैं. और यह धमकी भी दे रहे हैं कि उन्हें खुली जेल में रखने पर नरसंहार होगा. न्यायपालिका पर भरोसा रखने का उनका बयान भरोसेमंद नहीं है.

अपने एक और ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि राजद ने अपने शासनकाल में पंचायतों-निकायों में आरक्षण दिये बिना चुनाव कराएं, संसद में महिला आरक्षण बिल की प्रतियां फाड़ीं और तीन तलाक बिल का समर्थन न कर मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले कट्टरपंथियों का साथ दिया। पार्टी का यह चेहरा बेनामी संपत्ति के मामले उजागर होने से और भी दागदार हुआ. उन्होंने लिखा है कि संपत्ति बनाने-बचाने में लगे लोग पीड़ितों-वंचितों की लड़ाई क्या लड़ेंगे ?

यह भी पढ़ें-
बिहार : नवादा संत कुटीर आश्रम में 3 साध्वियों से रेप, सूबे में मचा हड़कंप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन