राजद के बिहार बंद के दौरान जाम में फंसा एंबुलेन्स, दो मरीजों की गयी जान, देखें वीडियो

हाजीपुर / पटना :बालू-गिट्टी को लेकर राज्य सरकार द्वारा निर्णय वापस लिये जाने के बावजूद राजद द्वारा 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद का असर मरीजों पर भी पड़ा. बंद के दौरान हाजीपुर में मानवता भी शर्मसार होती दिखी. यहां बंद के दौरान एंबुलेन्स नहीं निकल पाने के कारण एक महिला मरीज की जान चली […]
हाजीपुर / पटना :बालू-गिट्टी को लेकर राज्य सरकार द्वारा निर्णय वापस लिये जाने के बावजूद राजद द्वारा 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद का असर मरीजों पर भी पड़ा. बंद के दौरान हाजीपुर में मानवता भी शर्मसार होती दिखी. यहां बंद के दौरान एंबुलेन्स नहीं निकल पाने के कारण एक महिला मरीज की जान चली गयी. वहीं, कटिहार में भी बंद के दौरान जाम में एंबुलेन्स के फंसने से एक मरीज की हालत गंभीर हो गयी.
जानकारी के अनुसार, दिल की बीमारी से जूझ रही महनार की रहनेवाली महिला सोमारी देवी को उनके परिजन सुबह में हालत गंभीर होने पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पटना ले जा रहे थे. इसी दौरान राजद के बंद के कारण एंबुलेन्स जाम में फंस गया. इससे महिला मरीज की गांधी सेतु के टोल प्लाजा के पास एंबुलेन्स में ही मौत हो गयी. मरीज की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना कि वे राजद कार्यकर्ताओं और बंद समर्थकों से गुहार लगाते रहें. लेकिन, उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया. उसके बाद परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी गुहार लगायी. इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने भी मदद करने में अपनी असमर्थता जतायी. परिजनों का यहां तक कहना है कि सुबह सात बजे से पटना ले जाने के लिए चक्कर लगाते रहें. लेकिन, उनकी एक भी बात नहीं सुनी गयी. वहीं दूसरी ओर, कटिहार में भी राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किये जाने से एक एंबुलेन्स जाम में फंस गया. इससे एंबुलेन्स में मरीज की हालत गंभीर हो गयी. सही समय पर मरीज को अस्पताल तक नहीं पहुंचाये जाने के कारण कटिहार के कोढ़ा अंचल के क्लर्क संतोष झा की मौत हो जाने की सूचना है.
https://www.youtube.com/watch?v=gt7Ng1qs6-s?ecver=1
https://www.youtube.com/watch?v=cKMp8etsVfM?ecver=1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




