राजद ने निकाला मशाल जुलूस, बिहार बंद आज

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में बालू-गिट्टी संकट, लोगों के रोजगार छीने जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर राजद का बिहार बंद गुरुवार को होगा. पूरे राज्य में शांतिपूर्वक बंद का आह्वान किया गया है. बिहार बंद की पूर्व संध्या पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला. […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में बालू-गिट्टी संकट, लोगों के रोजगार छीने जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर राजद का बिहार बंद गुरुवार को होगा. पूरे राज्य में शांतिपूर्वक बंद का आह्वान किया गया है. बिहार बंद की पूर्व संध्या पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाये गये.
जुलूस में राजद संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, तनवीर हसन, देवमुनि सिंह यादव, चंदेश्वर, अफाक आलम, मदन शर्मा, प्रेम कुमार गुप्ता, पीके चौधरी, आभा लता, रेखा चौधरी, शोभा पासवान सहित आदि शामिल हुए. मशाल जुलूस आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, पटना जंकशन गोलबंर, जीपीओ गोलंबर होते हुए आर ब्लॉक पहुंचा.
वहां जुलूस सभा में तब्दील हो गयी. इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शांतिपूर्वक बंद का आह्वान किया है. प्रकाश पर्व को लेकर बाइपास व पटना सिटी इलाके में बंद नहीं रहेगा. प्रकाश पर्व पर आनेवाले सिख श्रद्धालुओं को राजद के स्वंयसेवक सहयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन