ePaper

लालू और तेजस्वी ने दी सोनिया गांधी को कुछ इस तरह जन्मदिन की शुभकामना, जानें

Updated at : 09 Dec 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
लालू और तेजस्वी ने दी सोनिया गांधी को कुछ इस तरह जन्मदिन की शुभकामना, जानें

पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का सियासी संबंध जगजाहिर है. देश की राजनीति में जब भी मौका आया, सोनिया गांधी ने लालू यादव का खुलकर समर्थन किया. लालू ने भी जब जरूरत पड़ी, तो सियासी फ्रंट पर सोनिया के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का सियासी संबंध जगजाहिर है. देश की राजनीति में जब भी मौका आया, सोनिया गांधी ने लालू यादव का खुलकर समर्थन किया. लालू ने भी जब जरूरत पड़ी, तो सियासी फ्रंट पर सोनिया के समर्थन में नजर आये. आज सोनिया गांधी का जन्मदिन है. इस मौके पर भला लालू शुभकामना देने से कैसे पीछे रहते. लालू ने शानदार तरीके से ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामना दी है.

राजदसुप्रीमो लालू यादव की शुभकामना संदेश की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. गुजरात चुनाव के बीच आज ही सोनिया गांधी का जन्मदिन है.हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जीऔर तेजस्वी यादव ने भी सोनिया गांधी कोजन्मदिनकी बधाई दी है.

https://twitter.com/YadavTejaswi/status/939371221484912640?ref_src=twsrc%5Etfw

लालू ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को त्याग, समर्पण, बलिदान का परिचय देने वाला वाली महिला बताया है. लालू ने सोनिया गांधी को विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली महिला भी बताया है. लालू प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी हैं. तेजस्वी ने सोनिया को दयालु, बहादुर और दृढ़ निश्चय महिला बताया तथा उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की है. इन दोनों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : बक्सर जिले के परिवहन पदाधिकारी का आतंकी कनेक्शन, NIA ने बुलाया दिल्ली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन