BSEB : परीक्षा में पास कराने के लिए मांगे उम्मीदवारों से पैसे, तीन कर्मियों से हुई पूछताछ, देर रात छोड़े गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 11:03 PM
पटना : एमटीएस परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बिहार बोर्ड के तीन कर्मियों को पुलिस ने मामले में संलिप्तता को लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आयी और सत्यापन के बाद शुक्रवार की देर रात छोड़ दिया गया. वहीं, मामले की जांच करने के लिए कोतवाली थाने में […]
पटना : एमटीएस परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बिहार बोर्ड के तीन कर्मियों को पुलिस ने मामले में संलिप्तता को लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आयी और सत्यापन के बाद शुक्रवार की देर रात छोड़ दिया गया. वहीं, मामले की जांच करने के लिए कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. डीएसपी विधि व्यवस्था डॉ मो शिबली नोमानी ने बताया कि जिन नंबरों से फोन आया था, ट्रू कॉलर में भी इन कर्मियों का नाम आ रहा था, जिसके कारण शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया था. हालांकि, इन कर्मियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर तीनों को छोड़ दिया गया है. साथ ही बोर्ड के प्रशाखा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
क्या है मामला
पटना निवासी राजेश गुंजन व अन्य ने संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए एमटीएस का फॉम भरा था. इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा भी दी थी. इसके बाद टाइपिंग स्पीड स्टेट भी पास कर लिये. इसी बीच उसे पांच दिसंबर की सुबह आठ बजे कर 42 बजे एक फोन आया और उसने अपने आप को बिहार बोर्ड का स्टाफ दीपक वर्मा बताया. साथ ही कहा कि अगर नौकरी चाहिए, तो 80 हजार रुपये देने होंगे. इसके बाद गुंजन ने बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया. कॉल करनेवाले ने पैसे डालने के लिए अकाउंट नंबर भी दिया. इसके बाद राजेश ने यह जानकारी बिहार बोर्ड प्रशासन और एसएसपी मनु महाराज को दी. कई अन्य उम्मीदवारों से चंदन शर्मा व रामसकल के नाम पर पैसे मांगने की सूचना मिली है.
क्या कहते है बिहार बोर्ड के अध्यक्ष
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा करायी गयी है. जांच में पाया गया है कि इनमें से किसी कर्मचारी की संलिप्तता नहीं है. जालसाज गिरोह साइबर कैफे के माध्यम से ही डिटेल हासिल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










