राहुल गांधी पर बरसे सुशील मोदी, ट्वीट कर लालू यादव पर भी बोला बड़ा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 10:39 PM
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तिलक, जनेऊ, मंदिर पर्यटन के जरिये राहुल अपना मंदिर-विरोधी चेहरा छिपा रहे हैं. सुशीलमोदी ने ट्वीट कर आज आरोप लगाया, बिहार के सपूत और देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने जब […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तिलक, जनेऊ, मंदिर पर्यटन के जरिये राहुल अपना मंदिर-विरोधी चेहरा छिपा रहे हैं. सुशीलमोदी ने ट्वीट कर आज आरोप लगाया, बिहार के सपूत और देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने जब गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी, तब छद्म धर्मनिरपेक्षता के प्रवर्तक तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी. आज उसी विचारधारा के तहत कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के खिलाफ पैरवी कर रहे हैं.
वहीं सुशीलमोदी नेट्वीट करराजदसुप्रीमो लालूप्रसादयादव पर भी बड़ा हमलाबोला है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, लालू प्रसाद जिस तांत्रिक से पूछ कर गुजरात के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं, उसके बताये अनुष्ठान न उनकी पार्टी की सत्ता बचा पाये, न वे जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बच पायेंगे. उन्हें तो यूपी सहित पांच राज्यों की विधान सभा के चुनाव के समय की गई अपनी भविष्यवाणियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए.
लालू प्रसाद जिस तांत्रिक से पूछ कर गुजरात के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं, उसके बताये अनुष्ठान न उनकी पार्टी की सत्ता बचा पाये, न वे जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बच पाएंगे। उन्हें तो यूपी सहित पांच राज्यों की विधान सभा के चुनाव के समय की गई अपनी भविष्यवाणियों के लिए जनता… pic.twitter.com/FyVI0fas1j
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) December 6, 2017
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान को लेकर कई नेताओं द्वारा भी पर उन पर प्रहार किया गया है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर प्रश्न उठाते हुए कहा था कि भाजपा पर ये लोग आरोप लगाते थे और आज खुद ही अतिवाद की ओर जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें… जब तक गैरबराबरी रहेगी तब तक आरक्षण रहेगा: सुशीलमोदी
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट मेंलिख है, राम जन्म भूमि मुद्दे पर कपिल सिब्ब्ल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दी गयी दलील पर कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करें. आखिर कांग्रेस राम मंदिर मामले को टालना क्यों चाहती है?
राम जन्म भूमि मुद्दे पर कपिल सिब्ब्ल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दी गई दलील पर कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करें। आखिर कांग्रेस राम मंदिर मामले को टालना क्यों चाहती है?
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) December 6, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










