गंगा क्रूज़ पर सजा लायनोत्सव, मैथिली ठाकुर ने किया उद्घाटन; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

लायनोत्सव” का उद्घाटन करते मैथिली ठाकुर

Patna News: पटना में गंगा क्रूज़ पर लायंस क्लब का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव लायनोत्सव आयोजित हुआ. मैथिली ठाकुर ने उद्घाटन किया, 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) गंगा नदी पर संचालित क्रूज़ में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 322E द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “लायनोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक लायंस सदस्यों ने भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका एवं विधान पार्षद मैथिली ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी सहित कई वरिष्ठ लायंस पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर था कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान गीत, संगीत, नृत्य और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उपस्थित प्रतिभागियों ने कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया और पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया.

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और सेवा भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया. कार्यक्रम चेयरपर्सन डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की.

कई गणमान्य लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर डॉ. अमूल्य, डॉ. राजेश गोस्वामी, पूर्व जिलापाल आर.आर. सहाय, मधुसूदन जी, डॉ. शैलेष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में संजय अवस्थी, रचना खेतान, अंशु अवस्थी, किशन बाजोरिया और रंजोय रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

लायनोत्सव ने न केवल लायंस सदस्यों को एक मंच पर जोड़ा, बल्कि उनके परिवारों और अतिथियों को भी सांस्कृतिक सौहार्द, मनोरंजन और संवाद का यादगार अवसर प्रदान किया. कार्यक्रम देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन