ePaper

तेजप्रताप के बाद अब लालू प्रसाद ने ली चुटकी, कहा- तेज प्रताप के फुंफकारने से डर गये मोदी

Updated at : 26 Nov 2017 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
तेजप्रताप के बाद अब लालू प्रसाद ने ली चुटकी, कहा- तेज प्रताप के फुंफकारने से डर गये मोदी

पटना : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी को लेकर चल रहा वार-पलटवार थम नहीं रहा है. सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेजप्रताप यादव के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुटकी लेते हुए कहा है कि ‘मोदी जी आप तो बड़े डरपोक निकले. तेजप्रताप के […]

विज्ञापन

पटना : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी को लेकर चल रहा वार-पलटवार थम नहीं रहा है. सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेजप्रताप यादव के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुटकी लेते हुए कहा है कि ‘मोदी जी आप तो बड़े डरपोक निकले. तेजप्रताप के फूंफकारने से ही डर गये.’ साथ ही उन्होंने कहा कि सुशील मोदी छात्र संघ के समय से ही डरपोक रहे हैँ. हालांकि, लालू प्रसाद ने सुशील मोदी को आश्वासन देते हुए कहा कि आप अपने बेटे का विवाह आराम से करें. आपका बेटा, मेरा बेटा है.

मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी को उनके बेटे की शादी के दौरान घर में घुस कर मारने की बात कही थी. उसके बाद सुरक्षा कारणों को लेकर सुशील मोदी ने अपने बेटे की शादी का समारोह स्थल बदल लिया है.

सुशील मोदी द्वारा विवाह का समारोह स्थल बदले जाने के बाद तेज प्रताप ने कहा था कि सुशील मोदी अपने बेटे की शादी करें, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही कहा था कि मोदी अपने बेटे की शादी के बहाने मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, तेजप्रताप के घर में घुस कर मारने के बयान के बाद सुशील मोदी ने शादी समारोह बदले जाने को लेकर कहा कि सुरक्षा कारणों से बेटे उत्कर्ष के विवाह समारोह स्थल को बदलने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन