ePaper

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव, लालू निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 13 Nov 2017 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव, लालू निर्विरोध निर्वाचित

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए लालू प्रसाद फिर से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नामांकन दाखिल किए जाने तथा नाम वापस लिए जाने की समय सीमा के समाप्त हो जाने तथा लालू जी के […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए लालू प्रसाद फिर से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नामांकन दाखिल किए जाने तथा नाम वापस लिए जाने की समय सीमा के समाप्त हो जाने तथा लालू जी के अलावा किसी अन्य के इस पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल किए जाने की स्थिति में पार्टी निर्वाची पदाधिकारी जगदानंद सिंह द्वारा उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा कर दी है.

उल्लेखनीय है कि लालू ने 10वीं बार इस पद के लिए नामांकन कल ही दाखिल किया था. वर्ष 1997 में करोड़ों रुपये के चारा घोटाला में आरोपित किये जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री पद पर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आसीन करने तथा जनता दल से अलग होने के बाद से लालू प्रसाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन