बिहार : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन 12 को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की गुरुवार को सूची जारी करने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लालू प्रसाद का निर्विरोध चुना जाना तय है. इस पद के लिए विधिवत नामांकन 12 नवंबर को होगा. पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की गुरुवार को सूची जारी करने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लालू प्रसाद का निर्विरोध चुना जाना तय है. इस पद के लिए विधिवत नामांकन 12 नवंबर को होगा. पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की.
राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि बिहार सहित अन्य राज्य इकाइयों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
11 नवंबर को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के केंद्रीय कैंप कार्यालय पटना एवं सभी राज्य इकाइयों के राज्य कार्यालय में कर दी जायेगी. 12 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक केंद्रीय कैंप कार्यालय, पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. इसी दिन अपराह्न दो-पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 13 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा. इसी दिन अपराह्न चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों को प्रकाशित कर दिया जायेगा. राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम द्वारा 19 नवंबर को पटना में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है. 21 नवंबर को पटना के श्रीकृष्ण स्मारक हाॅल में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










