ePaper

शराब माफिया राकेश सिंह के बहाने तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमल

Updated at : 02 Nov 2017 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया राकेश सिंह के बहाने तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमल

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेन्स कर शराब माफिया राकेश सिंह की मुख्यमंत्री आवास पर सेल्फी खींचने से उपजे विवाद को लेकर एक वीडियो जारी किया है. […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेन्स कर शराब माफिया राकेश सिंह की मुख्यमंत्री आवास पर सेल्फी खींचने से उपजे विवाद को लेकर एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने बताया कि वीडियो में पोर्टिको और ड्राइंग रूम की तस्वीर है. साथ ही ड्राइंग रूम में बुला कर मिठाई खिलायी गयी है.

उन्होंने कहा कि राकेश सिंह झूठ नहीं बोल रहा है. मामले में केवल तीन लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठी शपथ दिलायी थी. क्या प्रखंड अध्यक्ष बनानेवाले पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा क्या काम किया, जो नशामुक्ति के खिलाफ हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन