BIHAR : पति ने बेटी की हत्या, शव किया गायब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 9:06 AM

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी मसौढ़ी . दस वर्ष पूर्व पति की प्रताड़ना से आजिज होकर दूसरी शादी कर जीवन गुजार रही 45 वर्षीया विवाहिता सोनी देवी ने पहले पति पर अपनी पुत्री 17 वर्षीया ममता कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है . घटना कादिरगंज थाना के […]

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मसौढ़ी . दस वर्ष पूर्व पति की प्रताड़ना से आजिज होकर दूसरी शादी कर जीवन गुजार रही 45 वर्षीया विवाहिता सोनी देवी ने पहले पति पर अपनी पुत्री 17 वर्षीया ममता कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है .
घटना कादिरगंज थाना के दौलतपुर गांव में बीते 21 अगस्त की है. इस संबंध में सोनी देवी ने अपने पहले पति पिंटू कुमार , ससुर नरेश यादव व सास फुलमंती देवी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ कादिरगंज थाना में मंगलवार की शाम नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है . घटना का कारण पुत्री द्वारा पिता की मर्जी के खिलाफ किसी लड़के से शादी कर लेना बताया जा रहा है . जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना के दौलतपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की शादी 20 वर्ष पूर्व सोनी से हुई थी .
शादी के कुछ साल बाद सोनी ने दो संतानों को जन्म दिया इनमें एक पुत्र रौशन और पुत्री ममता शामिल हैं . आरोप है इसके बाद सोनी को उसका पति प्रताड़ित करने लगा . बाद में सोनी अपने पति से आजिज होकर अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ घर से निकल भागी और मसौढ़ी के कैलुचक मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार से दस वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर उसके साथ रहने लगी . सोनी का आरोप है कि बीते 21 अगस्त को उसका पहला पति पिंटू पुत्री की मांग में सिंदूर लगा देख आक्रोशित हो गया और उसने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया .
इधर, घटना के बाद नामजद सभी अभियुक्त घर से फरार बताये जा रहे हैं . पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है . कादिरगंज थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि सोनी देवी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कुल सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है . फिलहाल सभी अभियुक्त अपने घर से फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन