क्यों बंद है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र? स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और मधुबनी के सीएस से हाइकोर्ट ने मांगा जवाब

पटना : मधुबनी की खजौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से आमजनों को हो रही परेशानियों पर पटना हाइकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एवं मधुबनी के सिविल सर्जन से स्थिति स्पष्ट करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया. जस्टिस राजेंद्र मेनन एवं जस्टिस डॉ […]
पटना : मधुबनी की खजौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से आमजनों को हो रही परेशानियों पर पटना हाइकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एवं मधुबनी के सिविल सर्जन से स्थिति स्पष्ट करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया. जस्टिस राजेंद्र मेनन एवं जस्टिस डॉ अनिल कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने रामाशीष मंडल की ओर से दायर लोकहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश दिया. याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि मधुबनी की खजौली में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी समय से बंद है. इससे आमजनों और खासकर गरीब मरीजों को इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




