ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मेरे जीवन पर फिल्म बनी तो वह काफी सुपरहिट होगी

Updated at : 21 Jul 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मेरे जीवन पर फिल्म बनी तो वह काफी सुपरहिट होगी

पटना : बिहार से भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा उनके किसी पार्टी विरोधी बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा को लेकर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उन पर बायोपिक बनी, तो वह बेहद रोमांचक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार से भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा उनके किसी पार्टी विरोधी बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा को लेकर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उन पर बायोपिक बनी, तो वह बेहद रोमांचक और रोचक होगी. साथ ही, उसे लोग काफी पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि उस फिल्म में काफी एक्शन और ड्रामा देखने को भी मिलेगा. बताया जा रहा है कि बिहारी बाबू के जीवन पर फिल्म बनने की चर्चा जोरों पर है. शत्रु सुभाष घई के व्हिसलिंग वूड्स इंटरनेशनल फिल्म स्कूल केएक कार्यक्रम में मौजूद थे. मौके पर सुभाषघई की बेटी मेघनाघई पुरी और निर्देश श्याम बेनेगल भी मौजूद थे.

शत्रु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी बायोपिक बनाने की बात हो रही है, कुछ लोग इसे लेकर काम कर रहे हैं. अगर किसी ने ऐसा किया, तो वह बेहद प्रेरक और रोचक होगी, जिसमें काफी रोचकता होगी और उसकी नाटकीयता को लोग काफी पसंद करेंगे. शत्रु ने कहा कि उनका किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे नये प्रतिभाशाली कलाकार बेहद अच्छा काम कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे समय में गोविंदा और अनिल कपूर ने काफी अच्छा काम किया था और मुझे लगता है कि अबतक अमिताभ बच्चे सबसे श्रेष्ठ कलाकार हैं.

शत्रु ने दबंग फेम अपनी बेटी सोनाक्षी के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि राजनीति की तरह ही शोबिज, कला और संस्कृति के लिए भी कोई अंतिम क्षण नहीं होता है. आप अपने में सुधार की चाहत लेकर काम करते हैं, तो आप हमेशा बेहतर करेंगे. मैं सोनाक्षी के कैरियर से काफी खुश हूं और ईश्वर उस पर अपनी कृपा बनाएं रखें. उन्होंने कहा कि मेरे अनुरूप और हिसाब से कोई फिल्म मिली, तो मैं उसमें जरूर काम करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन