ePaper

बिहार भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

Updated at : 28 Jun 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

पटना : बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था और इंटर में भारी संख्या में फेल हुए छात्रों के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. इस आक्रोश मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित प्रदेश के बाकी नेता शामिल हुए. भाजपा नेताओं ने कदमकुंआ के कांग्रेस […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था और इंटर में भारी संख्या में फेल हुए छात्रों के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. इस आक्रोश मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित प्रदेश के बाकी नेता शामिल हुए. भाजपा नेताओं ने कदमकुंआ के कांग्रेस मैदान से इस आक्रोश मार्च को इंटर काउंसिल कार्यालय तक निकाला. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, साथ ही नीतीश कुमार से उन्होंने शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की. नित्यानंद राय ने कहा कि यदि नीतीश कुमार ऐसा नहीं करते हैं, तो वह भी दोषी हैं.

इस आक्रोश मार्च में भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के आठ लाख छात्र फेल हो गये हैं और यह गंभीर मामला है. शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी पर कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा नेताओं ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदहाल करार दिया और मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें
Bihar Inter Result 2017 : परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन