Patna New: पटना वालों की मौज! अब CNG के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन, गेल ने कर दिया 50 स्टेशनों वाला प्लान तैयार

Updated at : 20 Jan 2026 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Plan ready for 50 CNG stations in Patna 20 Jan 2026

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर Plan ready for 50 CNG stations in Patna 20 Jan 2026

Patna New: तीन-तीन घंटे की लाइन, इंजन बंद करके इंतजार और कमाई का नुकसान. अब पटना के ऑटो चालकों की परेशानी इतिहास बनने वाली है शहर में सीएनजी नेटवर्क ऐसा फैलने जा रहा है, जो ईंधन संकट को काफी हद तक खत्म कर देगा.

विज्ञापन

Patna New: पटना और आसपास के इलाकों में सीएनजी नेटवर्क का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार होने जा रहा है. गेल इंडिया लिमिटेड ने इस साल के अंत तक 14 नये सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. सर्वे का काम पूरा हो चुका है और इसके बाद पटना क्षेत्र में सीएनजी स्टेशनों की कुल संख्या 50 तक पहुंच जाएगी.

पटना में 36 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जिनमें नौ ऑनलाइन और 27 ऑफलाइन स्टेशन शामिल हैं. साथ ही रोजाना 1.20 लाख किलो सीएनजी की आपूर्ति हो रही है, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 1.50 लाख किलो प्रतिदिन होने की उम्मीद है.

सीएनजी की बढ़ी रफ्तार, पटना को मिलेगी नई सांस

गेल इंडिया के अनुसार सप्लाई बढ़ने से सीएनजी की उपलब्धता और अधिक स्थिर होगी. अभी कई बार मांग के मुकाबले सप्लाई कम पड़ जाती है, जिससे स्टेशनों पर लंबी कतारें लग जाती हैं. मार्च 2026 तक रोजाना 1.50 लाख किलो सीएनजी की आपूर्ति शुरू होते ही हालात काफी हद तक सुधर जाएंगे और वाहनों को ईंधन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

मार्च में खुलेंगे चार नये स्टेशन, लोकेशन भी तय

मार्च महीने में ही चार नये सीएनजी स्टेशन चालू कर दिये जाएंगे. इनमें दो स्टेशन गेल इंडिया की अपनी परियोजना के तहत बन रहे हैं. पहला स्टेशन गर्दनीबाग में और दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर में होगा. इसके अलावा रिलायंस बीपी मोबिलिटी, बिहटा और मिथलेश पेट्रोल पंप, कन्हौली में भी सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इन स्टेशनों के शुरू होते ही शहर के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में सीएनजी की उपलब्धता काफी बेहतर हो जाएगी.

ऑटो चालकों के लिए सबसे बड़ी राहत

नये सीएनजी स्टेशनों के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा ऑटो चालकों को मिलेगा. अभी हालात यह हैं कि कई स्टेशनों पर उन्हें तीन से चार घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. इससे न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि रोज की कमाई पर भी सीधा असर पड़ता है. स्टेशन बढ़ने से भीड़ बंटेगी, कतारें छोटी होंगी और कामकाज की रफ्तार तेज होगी.

CNG वाहनों की बढ़ती संख्या बना रही दबाव

पटना जिले में सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सबसे ज्यादा ऑटो सीएनजी पर चल रहे हैं, इसके अलावा बस, कार और बाइक भी बड़ी संख्या में सीएनजी पर शिफ्ट हो चुकी हैं. यही वजह है कि मौजूदा स्टेशनों पर दबाव बना रहता है और नेटवर्क विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी.

गेल का दावा, लक्ष्य से आगे निकल रहा नेटवर्क

गेल इंडिया के महाप्रबंधक एके सिन्हा के अनुसार सीएनजी सप्लाई की रफ्तार में तेजी लाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य से काफी अधिक सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं और आने वाले महीनों में स्थिति और मजबूत होगी. मार्च तक चार स्टेशन चालू करना प्राथमिकता में है और इसके लिए सभी तकनीकी कार्यों पर फोकस किया जा रहा है.

Also Read: Amrit Bharat Express: खुशखबरी! बेगूसराय से अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरुआत

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन