Bihar: पाकिस्तानी मूल की गिरफ्तार महिला का सच आएगा सामने, मोबाइल व सिम कार्ड की हो रही है फोरेंसिक जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2022 3:59 PM
भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ी गयी पाकिस्तान मूल की अमेरिकी महिला की हकीकत सामने लाने के लिए अब जांच एजेंसियां सक्रिय हो गयी है. संदिग्ध महिला के फोन और सिम कार्ड की जांच की जा रही है. जिसके बाद बहुत कुछ सामने आएगा.
Bihar News: भारत- नेपाल सीमा पर गिरफ्तार पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन महिला के बारे में केंद्रीय और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. सूत्रों की माने तो जांच एजंसियां उसके पिछले कई सालों की गतिविधियों को खंगाल रही है जिसमें भारत में वह कहां- कहां कितनी बार और किस वजहों से गयी, साथ ही नेपाल कितनी बार गयी और किन- किन लोगो से मिली थी.
जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि 2015 से अब तक गिरफ्तार महिला की भारत में क्या गतिविधि रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला का मोबाइल व सिम कार्ड फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है. यह भी जांच की जा रही है कि महिला का भारत आने का उद्देश्य क्या था. इससे पहले मोबाइल से कितनी बार बातचीत की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों से पर्दा उठ सकता है. सूत्रों से यह भी पता चला है कि महिला का पासपोर्ट और यहां उसके फ्लाईट के टिकट में अलग- अलग नाम था.
महिला के पास बरामद दस्तावेज में दो अलग- अलग नाम के होने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जांच की जा रही है. मालूम हो कि पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन महिला को एक नवम्बर को भारत- नेपाल सीमा पर गलगलिया के पास अवैध रूप से जाने के क्रम में पकड़ा गया था. एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में लिया था.
Also Read: कर्ज दो या जान: बिहार में धीमी पड़ी गुंडा बैंक की जांच, तो क्रूर महाजनों के फड़फड़ाने लगे पंख, मौतें जारी
सूत्रों की माने तो जांच के दौरान कई गंभीर बातें सामने आयी हैं. अमेरिकी पासपोर्ट में महिला का नाम फरीदा मलिक है तो दिल्ली से बागडोगरा की हवाई यात्रा के लिए उसने सना अख्तर नाम से बुकिंग की थी. वहीं बॉर्डर पर पकड़े जाने के बाद महिला से वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी. एटीएस समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










