चन्द्रयान–3 की सफल लैंडिंग पर नीतीश कुमार ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई, जानें किस नेता ने क्या कहा

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान–3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चांद पर चंद्रयान–3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान–3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं.

इसरो के वैज्ञानिकों ने रच दिया इतिहास : विजय चौधरी

वित्त मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में इसके विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान ‘रोवर’ के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया. उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया. इसका महत्व इसलिए भी ज्यादा है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में यह पहली सफलता है.

25 वर्षों की कड़ी मेहनत एवं संकल्पित प्रयास का परिणाम

विजय चौधरी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों की इनकी कड़ी मेहनत एवं संकल्पित प्रयास ने हमें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है. सर्वविदित है कि चंद्रयान अभियान की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समय में हुई. मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में भी इस अभियान के लिए इसरो को पूरी मद्द एवं प्रोत्साहन मिलता रहा. इसलिए 1999 से लेकर अभी तक की सभी सरकारें बधाई की पात्र हैं. उन्होंने देशवासियों को भी शुभकामना देते हुए कहा कि यह संगठन आने वाले समय में भी अंतरिक्ष में नये कीर्तिमान स्थापित करे.

हमारे वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास: मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के संरक्षक पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने चंद्रयान-3 की साफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. कहा कि देश व दुनिया में रहने वाले हर भारतीयों की दुआओं और वैज्ञानिकों की कठिन मेहनत का फल है कि हमने चंद्रमा पर तिरंगा झंडा फहरा दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है. वहीं, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ संतोष सुमन ने भी इस सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

इसरो के वैज्ञानिक और देशवासी बधाई के पात्र : ऋतुराज सिन्हा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चांद पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिग के लिए सभी देशवासियों के साथ देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने पिछली असफलता को दरकिनार कर नए भारत का शंखनाद पूरे विश्व में करने का कार्य कर दिया. सिन्हा ने कहा कि हमसभी के लिए ऐतिहासिक दिन है. चंद्रयान 3 मिशन की सफलता ने हमे विश्व में चौथी देश होने का गर्व दिया.

दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत बना दुनिया का पहला देश

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है. सिन्हा ने कहा की आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. उसकी गति को देखकर हमसभी को अटूट विश्वास है कि यह तो बस ट्रेलर है, आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा. प्रधानमंत्री के शब्दों में अब चंदा मामा दूर के नही हमारे लिए टूर के हो गए हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन