नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार में सरकारी कर्मियों को इस माह 26 को मिलेगा वेतन

Published at :22 Sep 2022 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार में सरकारी कर्मियों को इस माह 26 को मिलेगा वेतन

राज्य सरकार प्रदेश के चार लाख से अधिक राज्यकर्मियों को इस बार दशहरा और अन्य पर्व को देखते हुए 26 सितंबर से ही वेतन का भुगतान शुरू कर देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार प्रदेश के चार लाख से अधिक राज्यकर्मियों को इस बार दशहरा और अन्य पर्व को देखते हुए 26 सितंबर से ही वेतन का भुगतान शुरू कर देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह फैसला लिया है. अब तक माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन भुगतान होता था.

उल्लास के साथ पर्व-त्योहार मना सकेंगे

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि समय से पहले वेतन मिलने से राज्यकर्मी भक्ति और उल्लास के साथ पर्व-त्योहार मना सकेंगे. दो सालों में कोरोना से ऐसा नहीं हो पा रहा था. ऐसे में राज्य के लोग त्योहार सही तरीके से नहीं मना पाये. इस साल सरकार लोगों को त्योहार मनाने में कोई आर्थिक परेशानी न हो इसके लिए समय से पूर्व वेतन निर्गत करने का फैसला लिया है.

सभी संबंद्ध प्राधिकारण को भेजा गया पत्र

इसे लेकर सरकार ने वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी, सभी विभागों के सचिव, विधानसभा, विधानपरिषद और राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा है. सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन भुगतान 26 सितंबर से शुरू कर दिया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन