ePaper

नीतीश को मिला था बर्बाद बिहार, बोले ललन सिंह- अंधा भी जान सकता है 15 साल में कितना बदला बिहार

Updated at : 24 Nov 2021 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश को मिला था बर्बाद बिहार, बोले ललन सिंह- अंधा भी जान सकता है 15 साल में कितना बदला बिहार

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के 15 साल पूरे होने के अवसर पर जदयू ने पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित किये हैं. मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा में तो दीपावली सा माहौल है. घर घर दीये जलाये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के 15 साल पूरे होने के अवसर पर जदयू ने पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित किये हैं. मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा में तो दीपावली सा माहौल है. घर घर दीये जलाये गये हैं.

पटना के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि16 साल पहले बिहार जब नीतीश कुमार के हाथों में आया था तो लालू-राबड़ी के शासनकाल में इसका कबाड़ा कर दिया था.

नीतीश कुमार ने बेहद धैर्य से काम लिया. हर क्षेत्र में शून्य से शुरुआत की, एक-एक कर काम किया और अब 15 वर्षों में बिहार कितना बदला है कि यह फर्क महसूस किया जा सकता है.

बिहार में जो परिवर्तन हुआ है उसे अंधा भी महसूस कर सकता है. शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था और कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में किए गए बदलाव की देन है कि बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है.

जदयू अध्यक्ष के पूरे भाषण में निशाने पर लालू यादव तो रहे, लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार की तरफ से बिहार में किये गये कामों की भी खूब चर्चा की. ललन सिंह के निशाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहे.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल रोजगार रोजगार चिल्लाते फिरते हैं. उनको बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार में कितने लोगों को रोजगार मिला. अगर तेजस्वी यादव को इसका जवाब नहीं मालूम है तो मैं इसकी जानकारी उन्हें दे सकता हूं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन