आरक्षण खत्म करने और दलितों में फूट डालने की साजिश बंद करें मोदी : माले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 5:31 PM

विज्ञापन

दलितों में फुट डालने की साजिश के खिलाफ एससीएसटी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. आरक्षण खत्म करने और दलितों में फुट डालने की साजिश के खिलाफ एससीएसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के भारत बंद को सफल बनाने के समर्थन में बंद कराने के लिए उतरे भाकपा माले नेताओं कार्यकर्ताओं ने शहर में घुम-घुमकर दुकानों व वाहनों को बंद रखने की अपील की. दूकानदारों, वाहन चालको के सहयोग से भारत बंद रहा. बंद को संबोधित करते भाकपा माले जिला सचिव भोला राम ने कहा आरक्षण खत्म करने और दलितों में फूट डालने की साजिश संघ-भाजपा करना चाहती है, उसे सफल नहीं होने दी जायेगी. भोला राम ने सरकार से मांग की है कि दलितों के सबसे कमजोर हिस्से के विकास की गारंटी करें. भारत बंद में भाकपा माले राज्य कमेटी के स्थायी सदस्य नरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमेटी सदस्य सुदामा देवी, अर्जुन पासवान, गोप, दिनेश प्रसाद, महावीर राम, राजो राम, कृष्णा राम, गंगाजली देवी, गौरीशंकर पासवान, पानो देवी समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन