नवादा के रजौली में जनता दरबार में पहुंचे 6 भूमि विवाद, सभी भूमि विवादों का मौके पर निपटारा

फोटो :- जनता दरबार में मामलों का निपटारा करते सीओ व राजस्व कर्मी | Prabhat Khabar Network
रजौली प्रखंड में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 6 रैयती भूमि विवादों को सुना गया. अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी मामलों का मौके पर ही समाधान निकाला गया. इस प्रक्रिया से लोगों को त्वरित न्याय मिला.
Rajauli News: नवादा जिले के रजौली प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी के नेतृत्व में रैयती भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दरबार में अंचल क्षेत्र से कुल 6 भूमि विवाद के मामले पहुंचे. अंचल प्रशासन की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित और नए भूमि विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना था.
ऑन द स्पॉट 6 मामलों का निष्पादन
जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी ने उपस्थित दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और संबंधित भूमि से जुड़े कागजातों का अवलोकन किया. इसके बाद अंचल स्तर से सभी 6 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि हर शनिवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि विवादों की सुनवाई की जाती है, ताकि पारदर्शी तरीके से मामलों को निपटाया जा सके.
इन प्रमुख मामलों का हुआ निपटारा
इस शनिवार को जिन प्रमुख मामलों का निष्पादन हुआ, उनमें हरदिया के ललन प्रसाद यादव का अर्जुन यादव व अन्य से विवाद, करमा कला के कृष्णा साव का सुनील साव से विवाद, रजौली की धनेश्वरी देवी का केदार सिंह व हरेराम सिंह से विवाद, टकुआटांड़ के कन्हैया कुमार का संदीप कुमार से विवाद, दोपटा के नरेंद्र कुमार सिंह का जीतू चौधरी व अन्य से विवाद तथा डुमरकोल की कारी देवी व गीता देवी का बाल्मीकि पासवान के साथ चल रहा विवाद शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










