नवादा में बिहार बंद को लेकर अग्निश्मन और स्वास्थ्य विभाग रहा तैयार

Author Manoj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
कंट्रोल परिसर में तैनात वाहन | Prabhat Khabar Network

कंट्रोल परिसर में तैनात वाहन | Prabhat Khabar Network

बिहार बंद के आह्वान पर नवादा में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट पर रहा और शहर भर में गश्त लगाई. वहीं, सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहीं, जिससे मरीजों को कोई असुविधा नहीं हुई.

विज्ञापन

Nawada News: बिहार बंद के आह्वान को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंट्रोल रूम में एक बड़ी अग्निशामक गाड़ी की तैनाती की गई थी तथा दमकल कर्मी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहे. विभाग के अग्निशामक वाहन दिनभर शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्त लगाकर हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे.

सदर अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह स्वास्थ्य सेवाएं रहीं बहाल

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी किसी भी संभावित परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखा. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार आदित्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं डेली रूटीन की तरह सुचारू रूप से संचालित होती रहीं. सभी विभागों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ प्रतिदिन की भांति अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन