कौआकोल में पत्रकार संगठन का पुनर्गठन, शिवशंकर सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

Author Dashrath mistri|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल प्रखंड पत्रकार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिला पत्रकार संगठन की कौआकोल प्रखंड इकाई की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. शिवशंकर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिला पत्रकार संगठन की कौआकोल प्रखंड इकाई की एक अहम बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रेस कार्यालय में संपन्न हुई. निवर्तमान अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी कमिटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ने बीते कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

शिवशंकर सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष, कमिटी का पुनर्गठन

संगठन को और अधिक पारदर्शी, गतिशील तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. नई कमिटी में शिवशंकर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, रामानुग्रह प्रसाद सिंह को प्रखंड सचिव तथा रौशन कुमार सोनु को प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया.

वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे विचार

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दशरथ मिस्त्री, शैलेश कुमार आर्य, कुमार सानू, राजीव रंजन, अमित कुमार, अजय कुमार एवं नरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ लाल बाबू सहित कई अन्य पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे और नई कमिटी को बधाई दी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन