बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों का हुआ सीधा प्रसारण

Author Javed najaf|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मेसकौर में देखते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया. प्रखंड और पंचायत स्तर पर सीधा प्रसारण कर आम लोगों को सरकारी कार्यों से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

Nawada News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम लोगों ने भाग लेकर सरकार के कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

गोविंदपुर प्रखंड में एलईडी टीवी से दिखाया गया लाइव प्रसारण

गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एलईडी टीवी के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया. इस दौरान सरकार की ओर से आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. मौके पर बीडीओ कुमार शैलेंद्र, 20 सूत्री अध्यक्ष शोभा कुमारी व उपाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे.

कौआकोल में 'सेवा, संकल्प और समर्पण' के 100 दिन का आयोजन

कौआकोल सभागार कक्ष में 'सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन' पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, अधिकारियों, जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा. बीडीओ ने कहा कि पिछले 100 दिन क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-समस्याओं के त्वरित निष्पादन के प्रति समर्पित रहे हैं.

मेसकौर में ऑनलाइन संवाद के जरिए योजनाओं को किया गया प्रदर्शित

मेसकौर प्रखंड कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 दिनों में आम लोगों के लिए लाई गई विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया. इस कार्यक्रम में बीडीओ अश्विनी कुमार, सीओ अमलेश कुमार, मेसकौर थानाध्यक्ष, जीविका दीदियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन