नवादा : रजौली की युवती ने प्रेमी पर लगाया आरोप, मिलने बुलाकर की मारपीट, फिर दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के सिरदला में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नाबालिग युवती ने अपने ही प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने युवक पर मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada Crime News : नवादा सदर जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग युवती ने नाबालिग युवक पर मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

घटना के बाद युवती के परिजनों ने सिरदला थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि युवती रजौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपित युवक भी रजौली थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क और प्रेम संबंध था. आरोप के अनुसार, इसी क्रम में युवक ने युवती को रात में मिलने के लिए सिरदला थाना क्षेत्र में बुलाया था.

युवती के परिजनों के अनुसार, दोनों की मुलाकात के दौरान युवती ने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने युवती के साथ मारपीट की और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर सिरदला थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती का मेडिकल चेकअप कराया है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.

इस मामले में सिरदला थाना में कांड संख्या 282/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग युवक को निरुद्ध किया है. पुलिस द्वारा आरोपों की जांच के साथ-साथ घटना के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.

सिरदला थानाध्यक्ष विनय चौरसिया ने बताया कि इस मामले में जांच के आधार पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन