वारिसलीगंज पुलिस ने देशी कट्टा के साथ बालक को पकड़ा, आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में पुलिस ने एक नाबालिग को देशी कट्टा के साथ पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हथियार बरामद किया है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बालक को देशी कट्टा के साथ निरुद्ध किया है. पुलिस को 8 सितंबर की देर रात्रि को गुप्त सूचना मिली थी कि गंभीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में देशी कट्टा रखा हुआ है.

विज्ञापन

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नवादा अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की टीम गठित की. टीम ने गंभीरपुर गांव स्थित संबंधित घर में विधिवत छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक बालक को एक लोहा निर्मित देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया.

मामले को लेकर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 644/26 में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी टीम में एसआई सुशील कुमार, एएसआई पप्पू कुमार तथा उपेन्द्र कुमार शामिल रहे. वारिसलीगंज पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन