नवादा के गोविंदपुर में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का गठन, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

शिक्षक संघ के गठन में उपस्थित शिक्षक | Prabhat Khabar Network
नवादा के गोविंदपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ का गठन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ. बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया. नवनिर्वाचित सदस्यों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.
Nawada News: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, नवादा के तत्वावधान में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ, गोविंदपुर के गठन को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय गोविंदपुर में बैठक सह निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर चंद्र चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. रवि शंकर कुमार ने किया. निर्वाचन प्रक्रिया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी बीरेंद्र पासवान एवं प्रेक्षक प्रफुल्ल कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ.
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
निर्वाचित पदाधिकारियों में ईश्वर चंद्र चौधरी को अध्यक्ष, सुरेंद्र चौधरी को सचिव, लोकेश कुमार को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार रंजन को कोषाध्यक्ष तथा विकास कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया. वहीं डॉ. रवि शंकर कुमार को राज्य प्रतिनिधि तथा राधा देवी एवं सुरेंद्र चौधरी को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया. बैठक में नलिनी रंजन, सतीश कुमार, अजय कुमार, मो. शमसुद्दीन अंसारी, ओम हरि पासवान, सुनील कुमार, महेश मिस्त्री, बबीता कुमारी और रेखा कुमारी सहित लगभग 50 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
शिक्षक हित और संगठन की मजबूती का संकल्प
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया. सभी उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










