शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 08 Jul 2024 5:42 PM (IST)
विज्ञापन

कादिरगंज पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
कादिरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के हजतपुरा गांव के पास एक ठिकाने से छापेमारी कर एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया. इसमें करीब 20 लीटर महुआ शराब जब्त की. सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट की गयी. पुलिस ने शराब बनाने की उपकरण में एक गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, दो तसला व एक शराब चुलाई मशीन बरामद की. मौके से पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव निवासी नंदू चौहान के बेटे रामबाबू चौहान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष श्रवण राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि शराबंदी कानून को अक्षरश: पालन के लिए सरकार ने उत्पाद मद्य निषेद विभाग सहित पुलिस को काफी संसाधन व शक्ति प्रदान करने के बावजूद जिले में शराब का धंधा नहीं रुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




