नवादा में शॉर्ट फिल्म ‘गांव से एआई तक’ का मुहूर्त संपन्न, कई गणमान्य रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

मुहूर्त में पहुंचे कलाकार

Nawada News : ग्रामीण प्रतिभा की प्रेरक कहानी पर आधारित फिल्म “आरू एंटरटेनमेंट” की नई पेशकश

विज्ञापन

Nawada News : जिले की औरैना पंचायत ने एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए बिहार की पहली ऐसी पंचायत बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसने अपने प्रतिभाशाली बच्चों को “बिहार एआई समिट-2026” तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसी प्रेरणादायक यात्रा को अब बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है. शनिवार को नवादा शहर स्थित एक होटल में बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “गांव से एआई तक” का मुहूर्त संपन्न हुआ. इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने किया. वहीं, पूर्व मुख्य पार्षद संजय यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

वास्तविक जीवन यात्रा पर आधारित फिल्म का निर्माण शुरू

फिल्म की कहानी ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की वास्तविक जीवन यात्रा पर आधारित है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद “बिहार एआई समिट-2026” में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और तकनीक की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म का निर्माण “आरू एंटरटेनमेंट” के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म से जुड़े निर्माता संजय कुमार ने बताया कि यह परियोजना समाज में शिक्षा और तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी. फिल्म को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है और इसे ग्रामीण प्रतिभा को मंच देने वाली एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है.

Also Read : सीवान में गैस एजेंसियों पर बुकिंग का भारी बैकलॉग, 10 दिन तक देरी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन