सदर अस्पताल नवादा ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर : आज अस्पताल जाने से पहले देख लें डॉक्टरों की लिस्ट, जानें कौन से वार्ड में कौन उपलब्ध
NAWADA NEWS: जिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आज का डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी (OPD) से लेकर इमरजेंसी वार्ड और अलग-अलग विशेषज्ञ विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.
NAWADA NEWS: नवादा( मनोज मिश्रा की रिपोर्ट). जिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आज का डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी (OPD) से लेकर इमरजेंसी वार्ड और अलग-अलग विशेषज्ञ विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. अगर आप भी आज अस्पताल जाने का मन बना रहे हैं, तो डॉक्टरों की यह समय-सारणी आपके बहुत काम आ सकती है.
ओपीडी (OPD) सेवा: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
इस दौरान ओपीडी में सामान्य परामर्श के लिए निम्नलिखित डॉक्टर मौजूद रहेंगे:
- डॉ सावरकर हिंदुस्तानी
- डॉ सुनील प्रसाद
- डॉ पुष्कर चंद्रा
आपातकालीन वार्ड (Emergency Duty) 24 घंटे
आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टरों को तीन अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किया गया है:
- सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ विक्रम कुमार
- दोपहर 2:00 से रात्रि 8:00 बजे तक: डॉ संतोष कुमार और डॉ चंद्रशेखर शर्मा
- रात्रि 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक: डॉ शशिकांत कुमार और डॉ शंकर भारती
विशेष रोग विभाग (Specialist Doctors List)
विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:
- शिशु रोग विभाग: डॉ शंबूक
- हड्डी रोग विभाग: डॉ संतोष कुमार गौरव
- दंत रोग विभाग: डॉ ललन कुमार
- नेत्र रोग विभाग: डॉ मनीष रंजन
- फिजियोथेरेपी विभाग: डॉ राजीव रंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










