नवादा डायरी : आज शहर में परीक्षा की सरगर्मी, प्रखंडों में सहयोग शिविर
Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Nawada news : जिला प्रशासन की सतर्कता के बीच आज नवादा जिले में गतिविधियों की भारी चहल-पहल रहेगी. एक तरफ जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर शहर के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Nawada news : नवादा कार्यालय (मनोज मिश्र की रिपोर्ट). जिला प्रशासन की सतर्कता के बीच आज नवादा जिले में गतिविधियों की भारी चहल-पहल रहेगी. एक तरफ जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर शहर के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, वहीं दूसरी ओर आम जनता की समस्याओं के ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए सभी प्रखंडों में ‘सहयोग सह जनकल्याण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही शहरवासी सुबह योगाभ्यास से लेकर शाम को गोवर्धन मंदिर की भव्य महाआरती तक के साक्षी बनेंगे.
शहर के कार्यक्रम और हलचल
- सुबह 05:00 बजे से: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न प्रमुख पार्कों और मैदानों में सामूहिक योगाभ्यास.
- सुबह 10:00 बजे से: जिलाधिकारी (डीएम) का विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण.
- सुबह 10:00 बजे से: जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और चुनिंदा पंचायतों में ‘सहयोग सह जनकल्याण शिविर’ (सात निश्चय-3) का आयोजन.
- सुबह 10:00 बजे से: शहर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन (कड़ी सुरक्षा के बीच).
- शाम 06:00 बजे से: प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में भव्य महाआरती और विशेष लाइटिंग के साथ संध्या वंदना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










