नवादा में टोटो से 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ एक गिरफ्तार

शराब के साथ एक गिरफ्तार

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला क्षेत्र में परना डाबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टोटो से 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने टोटो चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की है.

विज्ञापन

Nawada News (सिरदला से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट)
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परना डाबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक टोटो से 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

मुरली मोड़ के पास पकड़ी गई शराब की खेप

थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टोटो में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरली मोड़ के समीप संदिग्ध वाहन का पीछा किया. इसके बाद परना डाबर थाना क्षेत्र में वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान टोटो की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

गया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

मामले में टोटो चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार चट्टी गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र 19 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद शराब और टोटो को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए व्यवहार न्यायालय नवादा में प्रस्तुत किया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा: PNB बैंक में दिनदहाड़े ठगी, बातों में उलझाकर चौकीदार की बेटी से 17,500 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन