नवादा: PNB बैंक में दिनदहाड़े ठगी, बातों में उलझाकर चौकीदार की बेटी से 17,500 रुपये उड़ाए
Punjab National Bank Sirdala
Nawada News: नवादा के सिरदला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एक युवती से दिनदहाड़े 17,500 रुपये की ठगी कर ली गई. उचक्कों ने नोट गिनने के बहाने उसे बातों में उलझाया और रकम लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.
Nawada News (सिरदला से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट)
नवादा जिले के सिरदला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े हुई ठगी की घटना ने बैंक ग्राहकों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. अज्ञात उचक्कों ने बैंक के अंदर ही सिरदला थाना के चौकीदार इम्तियाज आलम की बेटी चांदनी प्रवीण को बातों में उलझाकर 17,500 रुपये की ठगी कर ली. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार चांदनी प्रवीण किसी आवश्यक कार्य से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुंची थी. उसने अपने खाते से 40 हजार रुपये की निकासी की और कैश काउंटर से रकम प्राप्त कर उसे संभाल रही थी.
नोट गिनने के बहाने रची गई ठगी
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे बातचीत शुरू की और कहा कि बैंक से मिले नोटों को दोबारा गिन लेना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी कम या नकली नोट भी निकल सकते हैं. उचक्के की बातों में आकर चांदनी रुपये गिनने लगी. इसके बाद आरोपी ने खुद नोट गिनने और नकली नोट पहचानने का तरीका बताने की बात कहकर रुपये अपने हाथ में ले लिए. इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से 17,500 रुपये अपने पीछे खड़े अपने साथी को थमा दिए.
रकम कम होने पर हुआ ठगी का एहसास
कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध बैंक से बाहर निकल गए. जब चांदनी ने दोबारा रुपये गिने तो रकम कम मिली. इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत अपने पिता इम्तियाज आलम को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद सिरदला थाना पुलिस बैंक पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है. जल्द ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: नवादा में खनन विभाग की मुहिम लाई रंग, अवैध कोयला, गिट्टी और बालू परिवहन पर लगी लगाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










