वन विभाग कार्यालय में छंटाई कार्य के दौरान मजदूर घायल, नवादा रेफर
अस्पताल में इलाजरत घायल
Nawada News : चितरकोली निवासी पप्पू भुइयां वन विभाग कार्यालय परिसर में टहनियों की छंटाई के दौरान घायल हो गया. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया.
रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली वन विभाग कार्यालय परिसर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया. घायल मजदूर की पहचान चितरकोली निवासी रामोतार भुइयां के पुत्र पप्पू भुइयां के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मजदूरों द्वारा वन विभाग कार्यालय में पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम चल रहा था. इसी दौरान पप्पू भुइयां हादसे का शिकार हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई.
अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मजदूर की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने किया रेफर
घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मियों ने घायल पप्पू भुइयां को अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया. मजदूर के सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में रेंजर नारायण लाल सेवक ने बताया कि घायल मजदूर की हालत अब ठीक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










