हरदिया डैम के पास हादसे में पकड़ा गया शराब तस्कर, पुलिस ने बरामद की 14.5 लीटर शराब

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बाइक से शराब निकालती पुलिस

Nawada News : रदिया डैम के पास हादसे के बाद पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली. तलाशी के दौरान टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने से देशी महुआ शराब बरामद हुई, जबकि आरोपी शराब के नशे में पाया गया.

विज्ञापन

रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली पुलिस ने हरदिया डैम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक बाइक सवार को शराब के नशे में पकड़ा है. तलाशी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक चोरी की निकली और उसकी टंकी में बने तहखाने में छिपाकर रखी गई 14.5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार सोमवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि थाने में पदस्थापित एएसआई संजय कुमार यादव सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती पर थे. सूचना मिली कि हरदिया डैम के पास एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

हादसे के बाद खुला बड़ा राज, नशे में धुत युवक की बाइक निकली चोरी की

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक स्वयं अनियंत्रित होकर गिर गया था. पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची तो घायल युवक नशे की हालत में मिला. घायल की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जैसन बिगहा गांव निवासी राधेराम राजवंशी के पुत्र रंजीत राजवंशी रूप में हुई,जिसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत को चितरकोली चेकपोस्ट ले जाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक संख्या बीआर01सीडब्लू7375 को थाने लाकर जांच की गई, तो बाइक चोरी का निकला.

हादसे ने खोली तस्करी की पोल

वहीं बाइक की तलाशी लेने पर टंकी में बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखे गए उजले रंग के प्लास्टिक के पन्नी में 500 एमएल के 29 पाउच, कुल 14.5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रंजीत राजवंशी ने बताया कि बाइक चोरी की है और शराब परिवहन के लिए ही उसने टंकी में गुप्त जगह बनाई थी. जब्त शराब व बाइक के अलावे गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन