ePaper

स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू

Updated at : 03 Jul 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू

अनियमितताओं के कारण पकड़ी गयी गाड़ियों पर लगाया गया जुर्माना

विज्ञापन

अनियमितताओं के कारण पकड़ी गयी गाड़ियों पर लगाया गया जुर्माना

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. जिले के विभिन्न स्कूलों के चलने वाली स्कूल बसों की जांच के लिए अभियान चलाया गया. इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों की ओर से संचालित या अनुबंधित वाहनों के कागजातों की जांच, वाहन की तकनीकी स्थिति तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गयी. डीएम रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने जांच अभियान चलाया. इस क्रम में यह पाया गया कि कुछ विद्यालयों के वाहन वैध कागजात एवं निर्धारित मानकों के विपरीत परिचालित किये जा रहे हैं. उक्त अनियमितताओं के कारण पकड़ी गयी गाड़ियों पर जुर्माना किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय वाहनों की जांच एक नियमित प्रक्रिया होगी एवं सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे एक परिवहन प्रभारी की नियुक्ति करें तथा विद्यालय से परिचालित सभी वाहनों की विवरणी उपलब्ध कराएं.

विद्यालय

वाहनों के निर्धारित प्रमुख मानक

सभी आवश्यक वैध दस्तावेज जैसे पंजीयन प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि वाहन में उपलब्ध हों.

वाहन चालक के पास वैध भारी वाहन चालान अनुज्ञप्ति एवं कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव हो.

वाहन में सभी बच्चों की जानकारी यथा नाम, कक्षा, पता, ब्लड ग्रुप, रूट प्लान आदि जरूरी है.

वाहन में स्पीड गवर्नर, VLTD, पैनिक बटन, रेफ्लेक्टिव टेप, जीपीएस आदि यंत्र लगे हों.

निर्धारित सीट क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन नहीं किया जाये.

वाहन में सीसीटीव कैमरे लगाने को कहा गया.

विद्यालय

प्रबंधन के दायित्व

विद्यालय स्तरीय परिवहन समिति का गठन एवं प्रत्येक तीन माह बैठक का आयोजन.

संचालित/अनुबंधित सभी वाहनों की सूची बनाकर जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराना.

ऑटो/इ-रिक्शे से छात्रों के परिवहन पर रोक.

स्कूल वाहन से बच्चों को चढ़ाने एवं उतारने के लिए योग्य परिचारक की व्यवस्था.

उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन ऑपरेटर पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाये.

जिला प्रशासन ने की अपील

बता दें कि कई ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है. यहां टेंपो या इ-रिक्शे पर क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाकर लाया जाता है. इस जांच अभियान में एडीटीओ, एमवीआई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी परिवहन मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन