रजौली में आज लगेगा रोजगार कैंप

Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.रजौली प्रखंड मुख्यालय के कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने कहा कि 20 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों के कौशल विकास केंद्रों और प्रखंड परिसर में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

रजौली. रजौली प्रखंड मुख्यालय के कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने कहा कि 20 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों के कौशल विकास केंद्रों और प्रखंड परिसर में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस रोजगार कैंप का आयोजन एसआइएस इंडिया चकाई (जमुई) की ओर से किया जायेगा. इस कैंप के माध्यम से सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी व कैश कस्टोडियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जायेगी. उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं से स्नातक तक निर्धारित है. इसके लिए मासिक वेतन 15000 से लेकर 30,000 देय है. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार कैंप में जाकर रोजगार का अवसर प्राप्त करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन